शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- एनपीएल-10 टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन निगोही ने रोमांचक मुकाबले में निगोही सुपरकिंग्स को दो रन से पराजित कर जीत दर्ज की। सुपरकिंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। मैच में किंग्स इलेवन की जीत में अजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...