एनपीआर कैमरे की मदद से अब अपराधियों की होगी निगरानी
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अब अत्याधुनिक एनपीआर (नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों का सहारा लेने जा रही है। बॉर्डर पर पुलिस की डिजिटल नजर रहेगी। जिले की अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं पर इन हाइटेक कैमरों को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। घटना या दुर्घटना के बाद सीमा से भागने वाले वाहन नंबर से पुलिस उन तक पहुंचेगी। साथ ही मार्ग से गुजरने की सटीक जानकारी भी मिल जाएगी, जिससे उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी। जिले को जोड़ती हुई मध्य प्रदेश की सीमा है। इसके अलावा जनपदीय में प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही का बॉर्डर है। इन सभी सीमाओं को कवर करने के लिए पुलिस विभाग ने हाइटेक एनपीआर कैमरे लगवाने की कवायद शुरू कर दी है, जो विशेष तौर पर बॉर्डर पर लगाएं जाएंगे। एनपीआर कैमरे सड़क से गुजरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.