पूर्णिया, अप्रैल 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत एनडी रूंगटा उच्च विद्यालय में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने भाग लिया और विद्यालयों में संचालित गतिविधियों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शिक्षक-अभिभावक संपर्क ही बनाएगा बच्चों का भविष्य: उपशिक्षा निदेशकबैठक का विवरण गोष्ठी के दौरान यू-डाइस, ई-शिक्षाकोष, सीएफएमएस, आईएफए, एफआरएस, स्पोर्ट्स यूसी एवं पीएमटीबी आरसी से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी समय पर अपलोड करने, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में इको क्लब गठन...