गया, अगस्त 9 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव से पुलिस ने एनडीपीएस मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बांधव यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव और अजय यादव शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि साल 2017 में एनडीपीएस मामले में सुरेंद्र और अजय को आरोपी बनाया गया था। संबंधित मामले में पकड़े गए दोनों लोगों को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...