रांची, अगस्त 25 -- खूंटी, प्रतिनिधि। हजारीबाग के चौपारण थाना कांड संख्या 380/2024 के प्राथमिकी अभियुक्त दुलार मुंडा के खिलाफ न्यायालय से जारी इश्तेहार मंगलवार को मारंगहादा थाना पुलिस ने गड़ामड़ा गांव स्थित उसके घर पर चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। चौपारण थाना के एसआई रतन टुडू के आग्रह पर कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने इश्तेहार तामिला किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...