बदायूं, जुलाई 14 -- स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने एनडीपीएस के करीब तीन साल पुराने मामले में एक अभियुक्त को जुर्म स्वीकार करने के आधार पर दोषी करार दिया। दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा सहित एक हजार रूपये अर्थदंडकी सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 16 सितंबर 2023 को थाना सहसवान के वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में वास्ते रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था आदि व्यस्त थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को भज्जी की मढैया जाने वाले तिराहे से पकड़ा। पुलिस ने उस व्यक्ति नाम पता पूंछते हुये जामा तलाशी ली, तो उस व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल हसीब पुत्र रफीक निवासी ग्राम भवानीपुर खैरू थाना सहसवान बदायूं बताया और उसकी जामा तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टे में अफीम ...