बदायूं, अगस्त 11 -- बदायूं। स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने एनडीपीएस के केस में अभियुक्त को जुर्म स्वीकार करने के आधार पर दोषी करार दिया। न्यायाशीध ने दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा सहित 15 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 17 अगस्त 2023 को थाना अलापुर के तात्कालिक उप निरीक्षक राजपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था आदि व्यस्त थे। जब पुलिस पार्टी गश्त करते हुए ग्राम अभिगांव के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि दयोरई रोड आए आगे दातागंज रोड पर व्यक्ति मादक पदार्थ लिए खडे हैं। पुलिस टीम जफा की कोठी के पास पहुंची तो वे व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ...