सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस कांड के फरार अभियुक्त के तामड़ा स्थित घर जाकर डुगडुगी पीटकर इश्तेहार चिपकाया है। बताया गया कि पिछले 03 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तामड़ा रथ मोड़ के पास छापामारी कर राजू राय के घर से 6.495 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। जिसके बाद से नामजद अभियुक राजू राय फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने सदर थाना प्रभारी के साथ तामड़ा रथ मोड़ जाकर डुगडुगी बजाकर राजू राय के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार का तामिला करते हुए विधिवत ग्रामीणों के समक्ष उद्घोषणा करते हुए इश्तेहार चिपकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...