हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 21 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट कांड में 02, हत्या के प्रयास में 03, आर्म्स, एससी एसटी एक्ट कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 06 एवं अन्य कांड में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं 06 वारंट एवं 27 कुर्की का निष्पादन किया गया। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 03 लाख 28 हजार 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 03 लीटर देसी शराब एवं 11 ग्राम कोटा बरामद किया। - घनश्याम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...