शामली, मई 2 -- थाना एएनटीएफ सहारनपुर की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत की गई। पुलिस के अनुसार बीएनएस धाराओं में थाना बड़ौत, जनपद बागपत में दर्ज मुकदमे के अभियुक्त सौरभ उर्फ नीशू पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम बझेड़ी थाना झिंझाना जनपद शामली लंबे समय से फरार चल रहा था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते उसके विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...