सिमडेगा, जुलाई 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार एक आरोपी संतोष नायक को ओडिसा के कंधमाल से गिरफ्तार करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में केस दर्ज था। उन्होंने बताया कि 29 मई 2025 को वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने एक बस में सवार किरण साहू के पास से करीब चार पेकैट गांजा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...