एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज
गुमला, मई 15 -- गुमला। एडीजे थ्री कोर्ट के लिपिक राजु बहादुर ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपित के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार बिशुनपुर थाना क्षेत्र के देवगानी निवासी पंकज धनवार एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में आरोपित है। न्यायालय द्वारा पूर्व में उसके खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर एडीजे थ्री कोर्ट के लिपिक ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.