चतरा, दिसम्बर 16 -- कुंदा प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट के दो फरार आरोपियों को मंगलवार को कुंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के अनगड्डा गांव निवासी महेंद्र गंझु एवं दूसरा बलही गांव निवासी सुदाम कुमार उर्फ सुदाम है। दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वे लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...