जहानाबाद, मार्च 21 -- पर्व - त्योहार को लेकर चलाया गया एकदिवसीय समकालीन अभियान इश्तेहार के 84 व कुर्की के 41 मामलों का हुआ निष्पादन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था , फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मामलों के निष्पादन के लिए एसपी अपराजित लोहान के द्वारा दिए गए कड़े निर्देश का असर तेज होने लगा है। सभी थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश के आलोक में पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में ईद समेत आगामी पर्व - त्योहार के मधेनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा एकदिवसीय समकालीन अभियान चलाया गया जिसमे चौबीस घंटे के भीतर कांडों में वांछित समेत 19 लोग गिरफ्तार किए गए। साथ थे बड़े पैमाने पर इश्तेहार और कुर्की के मामले का तामिला और निष्पादन किया गया। एसपी ने शनिवार को यह जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान पर्व - त्योहार के मधेन...