अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। नगर सहित गांवों में रसोई सिलेंडर के लिए जद्दोजहद कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी हालात और भी खराब हो गए। एनटीडी में तय स्पॉट पर वाहन पहुंचाना था, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं आया। इससे लोगों में आक्रोश बना रहा। लोग घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटे। वही, जाखनदेवी में लोगों को घंटों के इंतजार के बाद सिलेंडर मिल सका। गुरुवार को नगर के एनटीडी और जाखनदेवी में रसोई सिलेंडर की स्पॉट डिलीवरी होनी थी। सिलेंडर पाने की चिंता में लोगों की सुबह ही आंख खुल गई। करीब पांच बजे ही लोग तय जगह पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...