मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। शहर में 2.10 किमी पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण कार्य का कार्यारंभ गुरुवार को सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार ने किया। करीब 882.60021 लाख की लागत से आर के कालेज मेन गेट से बुबना उद्यान भाया किशोरी लाल चौक , लोहरसारी चौक संतुनगर चौक तक पीसीसी पथ कुल लंबाई 2.10 किमी. एवं नाला निर्माण कार्य का कार्यारंभ से लोगों में खुशी है।

कार्य का महत्व मौके पर मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 2005 से पहले बिहार में लालू प्रसाद का जंगल राज था। जबसे एनडीए की सरकार बनी नीतीश कुमार एवं अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से पटना की दूरी पांच घंटे की जगह साढ़े तीन घंटे से चार घंटे करने की योजना है। मंत्री ने कहा कि एक महीना पूर्व आज ही के...