सीवान, अक्टूबर 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा व ऐक्टू ने भगत सिंह के जन्म दिवस पखवारा पर शहर में आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकाला। शहर के जेपी चौक से गोपालगंज मोड़ तक आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गोपालगंज मोड़ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। मौके पर मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार ने कहा कि भगत सिंह जिस सपना को लेकर अंग्रेजों से लड़ते हुए 23 वर्ष की उम्र में फांसी के फंदे को चूमे थे, आज उनका यह सपना इस देश के हर नौजवानों का सपना है। मगर एनडीए की सरकार भगत सिंह के उसी सपने को चूर-चूर करने में लगी है। आइसा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा बिहार में डबल की इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी है। भगत सिंह के विचारों से लैस नौजवान अब चुप नहीं बैठेंगे। सभा की अध्यक्षता आइसा राज्य परिषद सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.