नई दिल्ली, फरवरी 2 -- सत्तारूढ़ एनडीए के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य मंगलवार को संसद भवन परिसर में गठबंधन के संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी, जदयू, लोजपा-आर, शिवसेना, जनता दल सेक्यूलर और गठबंधन के अन्य दलों के सांसद भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को विभिन्न विषयों पर संबोधित कर सकते हैं। संसदीय दल की इस तरह की बैठकों में आमतौर पर प्रधानमंत्री राजनीतिक और शासन से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं, जो उस समय संसद में सरकार के एजेंडे से भी जुड़े होते हैं। प्रधानमंत्री अक्सर सांसदों को ऐसे बिंदु भी सुझाते हैं जो जनता के बीच, खासतौर पर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उठाये जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...