पटना, मई 3 -- भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने कहा है कि सीवान में एक बार फिर हुए इनकाउंटर ने साबित कर दिया कि बिहार में कानून का राज मजबूती से दिख रहा है। रविवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि एनडीए राज में अपराध करने वाले मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनू यादव, उससे पहले छोटू यादव, भागलपुर का राजधानी यादव, मोतिहारी में कुंदन ठाकुर, प्रियांशु दुबे बेगूसराय और खगड़िया के कई हिस्ट्रीशीटर अपराधी कानून के शिकंजे में आ रहे हैं। इन पर हत्या, संगठित अपराध के कई आरोप हैं। जब भी पुलिस पर ही हमला करने की कोशिश हुई है, पुलिस के पास कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई करने का एकमात्र यही उपाय बचता है। यह भी पढ़ें- तीन हाफ, दो साफ; सम्राट चौधरी के राज में 18 दिन में मगध से अंग और सारण तक पांच एनकाउंटर यह लड़ाई किसी जाति, क्षेत्र या धर्म के खिलाफ न...