संभल, अप्रैल 13 -- चंदौसी के प्रतिभाशाली छात्र तनिष्क प्रजापति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। तनिष्क, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट सुरेश प्रजापति के बेटे हैं और शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने एनडीए-2 वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनका एसएसबी इंटरव्यू 15 जनवरी 2026 को इलाहाबाद में आयोजित हुआ था, जिसमें वे सफल रहे। हाल ही में 8 अप्रैल 2026 को घोषित अंतिम मेरिट सूची में तनिष्क ने अखिल भारतीय स्तर पर 313वीं रैंक प्राप्त की। इस उपलब्धि से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं क्षेत्रवासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। तनिष्क की सफलता पर परिजनों, मित्रों और शु...