लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड 2026 सेंचूरियन डिफेंस अकादमी के कई पूर्व कैडेट्स ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व दायित्वों एवं सर्वांगीण उपलब्धियों से संस्थान का गौरव बढ़ाया। इसमें स्क्वाड्रन कैडेट कैप्टन आयुषी पटेल, डिविजनल कैडेट कैप्टन जुई धागे, कैडेट सानिया मिर्जा, डिविजनल कैडेट कैप्टन आदित्य मौर्य, कैडेट आदित्य श्रीवास्तव, कैडेट दीपांशु कुमार सिंह, कैडेट अंकित त्रिपाठी, कैडेट विशाल सिंह चौहान, कैडेट अभिषेक सिंह, कैडेट मुकेश मिश्रा, कैडेट प्रिंस सोनी आदि शामिल हैं। एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं प्राउड सेंचूरियन कैडेट खुशी कुमारी ने केन पायलट के रूप में तथा कैडेट भूमिका अधिकारी ने ऐंकरिंग टीम में शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- 22 वर्षों से युवाओं के सपनों को दे रही ...