उन्नाव, जुलाई 11 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी प्रदीप कुमार बाजपेई के 17 वर्षीय इकलौता पुत्र अभिनव बाजपेई की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। अभिनव ने वर्ष 2026 में केंद्रीय विद्यालय कैंट कानपुर से इंटर पास किया था और एनडीए में चयनित होकर 24 जून को खड़कवासला, पुणे ज्वाइन करने गया था。 यह भी पढ़ें- NDA में फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान 17 साल के कैडेट की मौत, सालभर में तीन की जा चुकी है जानमौत का कारण जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पीटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अकादमी के अधिकारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सीमा बाजपेई और बहन अंशिका (जो जीएसवीएम से ए...