मोतिहारी, नवम्बर 15 -- मोतिहारी, हिप्र.। विधान सभा चुनाव के दौरान 11 नवम्बर को 12 विधान सभा क्षेत्रों में 24 लाख 63 हजार 14 मत डाले गये थे। जिसमें एनडीए को 47.44 प्रतिशत व महागठबंधन को 37.22 प्रतिशत मत मिले थे। एनडीए ने भाजपा, एलजेपी व जदयू को मिलाकर 12 प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा था। वहीं महागठबंधन ने राजद, कांग्रेस, वीआईपी व सीपीआईएम को मिलाकर 12 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। एनडीए को कुल 11 लाख 76 हजार 40 व महागठबंधन को 09 लाख 16 हजार 820 मत मिले थे। एनडीए में भाजपा ने मोतिहारी, हरसिद्धि, कल्याणपुर, पीपरा, मधुबन, ढाका, चिरैया, रक्सौल समेत आठ सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था। भाजपा को कुल मत 06 लाख 91 हजार 724 मत मिले थे। इस प्रकार भाजपा का मत का प्रतिशत 41.06 रहा। जदयू ने नरकटिया व केसरिया से दो प्रत्याशी को चुनाव मैदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.