देहरादून, मई 5 -- देहरादून। दून डिफेन्स एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर यूपीएससी द्वारा घोषित एनडीए 156वें कोर्स के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। अकादमी के छात्रों ने चयन की बड़ी संख्या और उत्कृष्ट सफलता दर के साथ न केवल संस्थान का मान बढ़ाया है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। अकादमी के कैडेट पारस मान, राज मंगलम, दर्शिल रंकावत, निखिल यादव, शुभ कौशिक, कमलेश यादव और प्रज्ञा डिमरी समेत अन्य छात्रों ने अपनी जगह पक्की की है। विशेष रूप से 15 जून 2022 को स्थापित किए गए अकादमी के प्रथम पग फाउंडेशन विंग ने अपने पहले ही बैच से ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चयनित कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए संस्थान के प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि डीडीए में केवल लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि ए...