पटना, जून 16 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम और परिमल कुमार ने कहा है कि बिहार में अपराध को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले तेजस्वी यादव को पहले अपने दल के शासनकाल का आकलन करना चाहिए। वर्ष 1990 से 2005 तक का राजद शासनकाल पूरे देश में जंगलराज के नाम से जाना जाता था। विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए कानून-व्यवस्था के मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...