बांका, नवम्बर 15 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत ने महागठबंधन के सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए। यहां के वोटरों ने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे जीत-हार के सारे कयासों को तोड डाला। पांचों सीटों पर एनडीए को जीताकर मतदाताओं ने सियासत की नई इबारत लिख डाली। यहां एनडीए की सुनामी में महागठबंधन को अपनी सारी सीटें गंवानी पडी। एनडीए ने पांच में तीन विधानसभा सीटों पर जदयू एवं दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार खडे किए थे। जिससे यहां पहली बार एनडीए की जीत का स्ट्राईक रेट 100 प्रतिशत रहा। एनडीए की ये जीत पूरी तरह एकतरफा रही। इससे पहले 2020 के चुनाव में बीजेपी और जदयू ने दो-दो सीटें जीती थी। जबकि राजद ने एक सीट पर अपना कब्जा जमाया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू और राजद की जोडी ने चार सीटों पर कामयाबी हासिल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.