बाराबंकी, नवम्बर 15 -- बाराबंकी। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए की प्रचण्ड जीत पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने जिला कार्यालय पर जश्न मनाया। आतिशबाजी करके एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं एनडीए सरकार के विकास मॉडल की जीत है। पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज एवं माफियाओं को आईना दिखाया है।उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों का बिहार में सफाया हो गया।पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने परिवारवादी एवं जातिवादी राजनीतिज्ञों को नकारते हुए विकास एवं सुशासन के मुद्दे पर अपना भरोसा कायम रखा है। इस अवसर पर रामकुमारी मौर्य, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, आशुतोष अवस्थी, शिवस्वाम...