सीवान, अप्रैल 10 -- सिसवन। प्रखंड के हुसेना बंगरा गांव के कृष्णा सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार सिंह ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में देश में 236 वां स्थान प्राप्त कर गांव व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमांशु संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कठिनतम परीक्षा में सफलता पाकर परिवार के साथ गांव, प्रखंड तथा जिले का मान बढ़ाया है। हिमांशु के पिता पेशे से किसान तथा माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले हिमांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराजगंज से पूरी की। सितंबर 2025 में हुई एनडीए की परीक्षा में हिमांशु ने बाजी मार ली। फिलहाल वह भारतीय वायु सेना में ट्रेनिंग में जाने की तैयारी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.