चंदौली, अप्रैल 12 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देऊरा( नर्वदापुर) गांव का होनहार छात्र प्रखर यादव ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 82 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखर यादव के पिता वशिष्ठ यादव किसान हैं तथा माता ममता यादव गृहिणी हैं। छोटे भाई यश यादव भी पढाई कर रहा है।प्रखर यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद सैनिक स्कूल मैनपुरी से पढ़ाई किया है। वर्ष 2018 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रखर यादव की प्रतिभा से प्रभावित होकर आशीर्वाद दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.