भागलपुर, नवम्बर 17 -- प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं ने रविवार को व्यापार मंडल सबौर कार्यालय के समीप एनडीए की प्रचंड जीत पर जीते प्रत्याशियों को बधाई देने के लिए जश्न का आयोजन किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां जाहिर की गई। भाजपा सबौर के पूर्व मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने सबौर सहित नाथनगर विधानसभा की जनता, खासकर मातृ शक्ति के प्रति आभार जताया और जीत को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप कुमार, मुख्य पार्षद दीप शिखानंद, उप मुख्य पार्षद डॉ. आनंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.