पटना, अक्टूबर 31 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। होटल मौर्या में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 26 सेकेंड में घोषणापत्र जारी किया गया। सवालों के डर से एनडीए के नेता उठकर भाग खड़े हुए। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने पूछा कि एनडीए ने 50 लाख करोड़ निवेश की बात कही है। इस संबंध में कोई एमओयू हुआ है क्या जो वे ऐसा वादा कर रहे हैं। 20 साल वे सत्ता में हैं, इतने वर्षों में उन्होंने क्या क्या काम किये, कितने वादे पूरे किए, इसका जवाब उन्हें देना होगा। एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं, उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा, क्या वे बीमार हैं। उन्होंने कहा कि हम अपना वादा निभाएंगे, कैबिनेट से इसे पास कराएंगे। राज्य में कानून व्यवस्था पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.