फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- शमसाबाद।कासिमपुर तराई गांव में संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों को राहत एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी । टीम ने बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए डेमो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एनडीआरएफ के एसआई रमाकांत यादव ने ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ की स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर जाएं तथा अनावश्यक रूप से तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश न करें। उन्होंने प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों का भी प्रदर्शन किया । यह भी पढ़ें- एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर, राहत चौपाल में ग्रामीणों को किया जागरूक इस दौरान लेखपाल सनोज कुमार एवं ग्राम सचिव जीशान अहमद ने भी ग्रामीणो...