मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की पटना के बिहटा से आई टीम ने कुढ़नी के राजकीय उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। दो सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान बच्चों को आपदा से निपटने के गुर बताए गए।प्रशिक्षण में 140 छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय के शिक्षक व कर्मियों ने हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व टीम कमांडर इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों को आपदा के आने से पहले, आने के दौरान तथा बाद में जीवन को सुरक्षित रखने की बारीकियां बताई गईं। विशेष रूप से फ्लड रेस्क्यू तकनीक, भूकंप के समय अपनाई जाने वाली सावधानियां, ब्लीडिंग कंट्रोल, सीपीआर, लाइटनिंग तथा स्नेक बाइट से निपटने की जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने सभी विषयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.