औरैया, जून 23 -- औरैया। बाढ़ संवेदनशील ग्राम अस्ता में मंगलवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में राहत चौपाल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर रमाकांत और उनकी टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान जोखिम कम करने, सुरक्षित निकासी और जान-माल की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए उपयोगी तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रकाश चौधरी, बीडीओ औरैया, आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार, लेखपाल आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्राम क्योंटरा में राहत चौपाल, एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव के लोगों को बताए उपाय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...