चंदौली, मई 14 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव में बीते सोमवार की सुबह दोस्तों के साथ नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर मंगल यादव डूब गया था। इस दौरान बीते मंगलवार को परिजन और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर हंगामा किया था। हालांकि 55 घंटे की जद्दोजहद के बाद एनडीआरएफ के जवानों ने बुधवार की दोपहर बुद्धपुर गांव के समीप किशोर के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वही किशोर का शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बुद्धपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय मंगल यादव बीते सोमवार की सुबह दोस्तों के साथ गांव के समीप गंगा में स्नान कर रहा था। इस दौरान गहरे पानी में डूब गया। वही दूसरे दिन मंगलवार को किशोर के नहीं मिलने पर परिजन एवं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जमकर हंगामा किया था। ...