लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- पलियाकलां। नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत एक विशेष सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11 एनडीआरएफ लखनऊ की टीम ने क्रियान्वित किया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक और तैयार करना था। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम के कमांडर सभाजीत यादव ने उपस्थित स्टाफ और छात्र-छात्राओं को भूकंप, बाढ़, सड़क सुरक्षा, आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) और सर्पदंश (सांप काटने) जैसी आपातकालीन स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमांडर यादव ने बताया कि किसी भी आपदा के आने से पूर्व हमारी क्या तैयारियां होनी चाहिए, आपदा के दौरान हमें खुद को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखना है, तथा आपदा के बाद क्या कदम उठाने चाहिए। यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन का दि...