शाहजहांपुर, जून 22 -- पूर्व मानसून तैनाती के तहत हनुमतधाम आश्रय स्थल पर तैनात 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम-8एम द्वारा सामुदायिक जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का संचालन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम कमांडर निरीक्षक दीपिका के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय में 25वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेटों के लिए आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक फर्स्ट एड विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैडेटों को रक्तस्राव नियंत्रण, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, एफबीएओ, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन निकासी तकनीकों, बाढ़ के दौरान उपयोग किए जाने वाले अस्थायी तैरन उपकरणों तथा विभिन्न आपदाओं में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। एनडीआरएफ टीम ने इन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिसस...