हजारीबाग, मई 4 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एनडीआरएफ बिहटा, पटना के रांची ब्रांच के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय सभागार बरकट्ठा में पानी और आग समेत विभिन्न आपदा से सुरक्षा को लेकर डेमो प्रस्तुत कर लोंगो को जानकारी दी गई। कार्यक्रम बीडीओ रोशमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इंस्पेक्टर दिनेश अवस्थी एवं सबइंस्पेक्टर संदीप मांझी ने आपदा राहत की जानकारी साझा दी। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर दिनेश अवस्थी ने कहा कि दुर्घटना के समय जो व्यक्ति नजदीक होते हैं। उन्हें प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है। ताकि पीड़ित परिवार की जान बचाई जा सके। कार्यक्रम में प्रखंड अंचल एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...