बिजनौर, फरवरी 18 -- जिले में बाढ़ आपातकाल के दृष्टिगत गंगा बैराज पर जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। शीश महल को अस्थाई अस्पताल के रूप में व्यवस्थित किया गया था। जिसमें रेस्क्यू आपरेशन द्वारा डूबते हुए बचाए गए बेहोश और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए वहां भर्ती किया गया। सायरन बजते ही एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट लेकर बाढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए निकले। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान उन्होंने डूबते हुए लोगों को बचाने के साथ-साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया तथा बेहोश एवं जख्मी लोगों को तैयार खड़ी एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचक बल एवं डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर दोपहर 2 बजे जिले में बाढ़ आपातकाल के दृष्टिगत जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोज...