एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र आयोजित
रुद्रपुर, जून 21 -- गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ गदरपुर और विभिन्न तैनाती स्थलों पर विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। देहरादून, हरिद्वार, सोनप्रयाग, श्री केदारनाथ धाम, मनेरा, बड़कोट, तपोवन, गौचर, धारचूला, भवाली, कपकोट और वनबसा में भी एनडीआरएफ टीमों ने योग किया। वहीं श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक महेंद्र छाबड़ा, अनिल चौधरी, डॉ. अरविंद धवन, सुनीता बजाज और सोनिया खेड़ा ने योग के लाभ बताए। यह भी पढ़ें- एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.