जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर। आगजनी और बाढ़ जैसी आपदाओं में लोगों को किस तरीके से बचाना है, इसकी जागरूकता के लिए एनडीआरफ वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को जौनपुर के दो अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। वाराणसी से एमके शर्मा के नेतृत्व में आई एक टीम ने सद्भावना पुल के पास गोमती नदी में उतरकर करीब डेढ़ घंटे तक बाकायदा अभ्यास किया। वहां मौजूद लोगों को बताया कि किस तरह से भारी बारिश के बीच नदी में जब बाढ़ हो उस समय फंसे लोगों को बचाना होता है। उन्हें सुरक्षित निकालकर किनारे किया और वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल प्रयास शुरू किया। 56 सदस्य टीम जौनपुर जिले में पहुंची है। टीम ने लोगों को डेमो भी दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...