हजारीबाग, फरवरी 28 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। एनटीपीसी एनवीवीएन के द्वारा सीएआर द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उवि चानो तथा उत्क्रमित प्लस टू उवि सारूकुदर में खेल सामग्री किट प्रदान किया गया। यूथ ऑफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित विद्यालयों में खेल सामग्री मिलने से खेल के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा है। इसे लेकर शुक्रवार को दोनों विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विष्णुगढ़ पूर्वी सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो तथा मंडल महामंत्री प्रकाश मंडल समेत कई लोग शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि एनटीपीसी के सौजन्य से विद्यालय में खेल सामग्री प्रदान कराने में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की भूमिका रही है। इस खेल किट के मिलने से विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के खेलों को खेलने में मदद होगी। पढ़ाई के अलावा खेल के क्षेत्र में भी...