सोनभद्र, जुलाई 29 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली ने कार्यस्थल प्रबंधन, गुणवत्ता संवर्धन एवं सतत् सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफ़आई) द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित 5-एस प्रमाणन प्राप्त किया है।इस उपलब्धि के लिए बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 5एस प्रमाणन ऑडिट किया गया। ऑडिट दल का जॉयदेव सेन गुप्ता (क्यूसीएफ़आई, हैदराबाद) के नेतृत्व में ए. एम. चक्रवर्ती एवं अरुणा सिंह (क्यूसीएफ़आई, वाराणसी) ने संचालन किया। ऑडिट के उपरांत प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर क्यूसीएफ़आई द्वारा 5एस प्रमाणन प्रदान किया गया। प्रमाणन समारोह में मुख्य अतिथि ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सिंगरौली,व वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला , आर. आर. मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना) विशिष्ट...