सोनभद्र, मार्च 11 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली बिजलीघर की 500 मेगावाट क्षमता की सातवीं इकाई अनुरक्षण कारणों से बंद कर दी गयी है। इस इकाई से आगामी 31 मार्च तक पुन: उत्पादन शुरू होने की सम्भावना सिस्टम कंट्रोल ने जतायी है। इस बीच मार्च महीने के पहले पखवाड़े में ही सूबे में बिजली खपत में तेजी से इजाफा होने से यूपीएसएलडीसी सतर्क हो गया है। मांग न होने के कारण बंद करायी गयी उत्पादन निगम के जवाहरपुर की 1320 मेगावाट की दोनों इकाइयों को बुधवार 11 मार्च को चालू करवा दिया गया है। हरदुआगंज की भी 250 मेगावाट की आठवीं इकाई चालू करानी पड़ी है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक बीते 24 घंटो में बिजली की पीक डिमाण्ड बढ़कर चालू तिमाही के सर्वाधिक 21675 मेगावाट पहुंच गयी है जबकि रोजाना खपत भी इस तिमाही में पहली बार 431 मियू तक पहुंच गयी है। हालांकि अनपरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.