सोनभद्र, जुलाई 18 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली की 200 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई को चालू कर लिया गया है। 16 जुलाई की रात्रि में 00:06 बजे एफजीडी की समस्या से बंद हुई इस इकाई को 17 जुलाई 04:52 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया और इससे अब पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने से बड़ी राहत मिली है। हालांकि प्रदेश की अभी 3130 मेगावाट की कुल छ: इकाइयां बंद चल रही है जिसके कारण प्रदेश में शुक्रवार को भारी आपात कटौती कर हालात सम्भालने पड़े है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...