सोनभद्र, मई 13 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जा दक्षता एवं सतत विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनटीपीसी विंध्याचल को उत्कृष्ट ऊर्जा प्रबंधन श्रेणी में प्रतिष्ठित ग्रीनटेक ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्टेशन की ऊर्जा प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता, नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण है।12 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ग्रीनटेक ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रदान किया गया। स्टेशन की ओर से यह सम्मान श्री सतेंद्र कुमार सिन्हा, अपर महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफएम) ने प्राप्त किया। पुरस्कार से पूर्व आयोजित प्रस्तुतीकरण एवं प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल के साथ संवाद के दौरान एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई गई सर्वोत्तम ...