साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बरहेट । बरहेट क्षेत्र में एनटीपीसी रैक से कोयला उतारने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। इस घटना में सीआईएसएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी के ललमटिया फरक्का के लिए कोयला ले जा रही रैक को रोककर शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकालने का प्रयास कर रहे थे। सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच उनलोगों को खदेड़ने की कोशिश की। इस पर वे लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो सीआईएसएफ जवान रोशन कुमार और मिथुन दास चोटिल हो गए हैं। स्थिति को बिगड़ता देख सुरक्षा बलों ने सख्त रुख अपनाया। उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर सीआईएसएफ के जवान सेवा सिंह ने बरहेट थाना में केस दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.