एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा शुरु, दिलाई शपथ
सोनभद्र, मई 16 -- बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। स्वच्छता पखवाड़े का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद संजय असाटी ने सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान किया। इस दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं टाउनशिप के निवासियों को उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत त्रिवेणी क्लब परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके पश्चात प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने किया। यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं सफाई जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता वार्ता, सामूहिक वृक्षारोपण, निबंध लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा चित्रकला प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.