सोनभद्र, मार्च 26 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी रिहंद की पांच सौ मेगावाट क्षमता की छठवीं इकाई को बंद किया गया है। आगामी 30 मार्च तक इस इकाई से प्रदूषण नियन्त्रण के लिए लगाये गये फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन प्लांट(एफजीडी)का इंटीग्रेशन सुनिश्चित किया जाना है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक 26 मार्च की रात्रि में 00:01 बजे इस इकाई का शटडाउन लिया गया है। एफजीडी लगने के बाद इस इकाई से सल्फर डाई आक्साइड का उत्सर्जन काफी कम हो सकेगा। इस बीच प्रदेश में एक बार फिर बिजली की मांग बढ़ने के कारण हरदुआगंज विस्तार की 660 मेगावाट की इकाई को चालू करने के निर्देश दिये गये है। इस इकाई को खपत कम होने पर बीते 22 मार्च को रिजर्व शटडाउन पर लिया गया था। बजाज एनर्जी की भी चार इकाइयां बिजली खपत में वृद्धि के कारण बुधवार देर रात्रि में चालू करा दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.