भागलपुर, अगस्त 17 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह में महाप्रबंधक मनोरंजन पारीडा, विकास चक्रवर्ती, सीआईएसएफ कमांडेंट भारती नंदन, सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा मधुमिता दास सहित विभागाध्यक्ष, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सृष्टि समाज के सदस्य मौजूद रहे। सीआईएसएफ, डीएवी, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। सीआईएसएफ डॉग स्क्वॉड और फायर विंग ने सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने...